केजीबीवी स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट, योगिता बनीं स्कूल टॉपर

WhatsApp Channel Join Now
केजीबीवी स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट, योगिता बनीं स्कूल टॉपर


रामगढ़, 17 अप्रैल (हि.स.)। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा रामगढ़ का परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणाम जारी होते ही छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय से कुल 58 छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है जिसमें 58 छात्राओं में 25 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 33 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी मिला है। वहीं, विद्यालय की छात्रा योगिता कुमारी ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनीं, जबकि, स्वेता कुमारी

ने 75.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान, प्रिया कुमारी ने 74.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त

किया।

इसके अलावा कुसुम कुमारी ने 74.2 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान, प्रिया कुमारी और इंदु कुमारी ने 73 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

उल्लेखनीय है कि पहली बार रामगढ़ जिला में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के साथ-साथ सीबीएसई कोर्स में जोड़ा गया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा में जिले भर के सुदूरवर्ती इलाक़े के बच्चियों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालय से जोड़ा गया था। यहां छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर नई छात्राओं के लिए उदाहरण पेश किया है।

वहीं छात्रों की इस सफलता पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने विद्यालय के सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के वार्डेन और शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है जो आज बच्चियों ने बेहतर परिणाम देकर जिला का नाम रौशन किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story