तेलियातु में करम महोत्सव १८ को

WhatsApp Channel Join Now
तेलियातु में करम महोत्सव १८ को


तेलियातु में करम महोत्सव १८ को


रामगढ़, 13 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के तेलियातु के वार्ड नंबर 25 स्थित बुनियादी उच्च विद्यालय परिसर में 18 सितंबर 2026 को भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मौके पर जेएलकेएम महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव सोनी महतो ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। करम वृक्ष की पूजा कर सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम और सामाजिक भाईचारे का भी संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक करमा गीत, मांदर-ढोल और सामूहिक नृत्य इस पर्व की खास पहचान हैं। करम महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का अवसर भी है। सोनी महतो ने बताया कि तेलियातु बस्ती और आसपास के लोग महोत्सव की तैयारियों में दिन-रात जुटे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर करमा पर्व की परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story