करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का उत्सव : डॉ रामेश्वर

WhatsApp Channel Join Now
करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का उत्सव : डॉ रामेश्वर


रांची, 22 सितंबर (हि.स.)। करम पर्व के अवसर पर लोहरदगा विधायक एवं कांग्रेस नेता डॉ रामेश्वर उरांव,प्रदेश कांग्रेस कमिटी महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता ने झारखंडवासियों को बधाई दी है।

डॉ रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी एवं लोक-संस्कृति की पहचान है। प्रकृति की पूजा, करम देव की आराधना और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़ा यह पर्व समाज में सुख, समृद्धि और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और लोक विरासत को सहेजना हम सभी का दायित्व है। बरियातू स्थित आवास पर डॉ रामेश्वर उरांव अपने परिवार जनों के साथ एवं कांग्रेस नेताओं के साथ करम राजा की पूजा अर्चना की।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जब मांदर की थाप गूंजती है और कदम से कदम मिलाकर गांव-समाज झूम उठता है, तब झारखंड की लोक-संस्कृति की वास्तविक मिठास महसूस होती है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि करम केवल पूजा और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वहीं डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध को दर्शाता है। करम देव की पूजा और जावा की हरियाली के माध्यम से प्रकृति के प्रति श्रद्धा एवं संरक्षण की भावना मजबूत होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story