राज्य भर में आकर्षक होगी समिति की मटकी फोड़ प्रतियोगिता : उत्तम

WhatsApp Channel Join Now
राज्य भर में आकर्षक होगी समिति की मटकी फोड़ प्रतियोगिता : उत्तम


रांची, 02 सितंबर (हि.स.)।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता समिति की ओर से तीन सितंबर 2026 की शाम पांच बजे से भव्य आयोजन शुरू किया जाएगा।

समिति के अनुसार इस वर्ष प्रतियोगिता राज्य के सबसे बड़े और आकर्षक आयोजन होगा। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक आठ टीमों ने पंजीकरण कराया है, जबकि आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने की संभावना है।

आयोजन में बाल गोपाल और राधा रानी रूप प्रतियोगिता, कानपुर की टीम की ओर से श्रीकृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं पर आधारित भव्य झांकी तथा युवाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होंगे।

समिति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 31 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ युवाओं को भारतीय संस्कृति, परंपरा और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन संदेश से जोड़ना है। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्ति अभियान चलाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

युवाओं से स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की जाएगी। समिति ने शहरवासियों, युवाओं, माताओं-बहनों और धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story