श्याम मन्दिर में श्रद्धा भाव से मना कामदा एकादशी उत्सव

WhatsApp Channel Join Now
श्याम मन्दिर में श्रद्धा भाव से मना कामदा एकादशी उत्सव


रांची, 29 मार्च (हि.स.)। रांची के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में रविवार को कामदा एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव के वातावरण में आयोजित किया गया ।

प्रातः से ही श्री श्याम प्रभु का दर्शन करने के लिए की भारी भीड़ इस पावन दिवस पर उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर जूही , बेला , रजनीगंधा , गुलाब , एवम तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया ।

रात्रि में श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन किया गया। इन भजनों की लय पर भक्त झूमते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा फल, खीर, चूरमा और केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।

वहीं रात्रि में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज , प्रदीप अग्रवाल , नितेश केजरीवाल सहित अन्य का सहयोग रहा ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story