मंत्री ने मिहिजाम में किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री ने मिहिजाम में किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन


जामताड़ा, 10 नवंबर (हि.स.)।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मिहिजाम में मां काली पूजा पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार काे किया।

इस दौरान बजरंग क्लब, वानर सेना और पूजा कमेटी के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री ने सामाजिक न्याय, गरीबों के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि गरीब, मजदूर और किसानों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने लोगों से एसआईआर फॉर्म भरने में गंभीरता बरतने और नाम कटने या किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें सूचना देने की अपील की।

मंत्री ने भाजपा की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करने के लिए वानर सेना के गठन की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य समाज में एकजुटता, गरीबों की मदद और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना है। मौके पर मंत्री ने जामताड़ा में विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने मेडिकल कॉलेज को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

माैके पर अधिवक्ता निशपति हंसदा, हाड़ी समाज के मुखिया रमेश हाड़ी, पूजा कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, पूर्व अध्यक्ष प्रभु मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story