न्यू काली पूजा महोत्सव के आयोजन के लिए पंडाल का हुआ भूमि पूजन

WhatsApp Channel Join Now
न्यू काली पूजा महोत्सव के आयोजन के लिए पंडाल का हुआ भूमि पूजन


रांची, 29 अक्टूबर (हि.स.)।

काली मंदिर रोड स्थित न्यू काली पूजा परिसर डोरंडा में 45 वें वार्षिक काली पूजा महोत्सव को लेकर गुरुवार को पंडाल का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही अनुष्ठान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के संरक्षक टापू चंद्र घोष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इसके साथ ही मां काली के पूजन महोत्सव को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है।

न्यू काली पूजा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां काली का पूजन महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ आयोजन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। समिति के सदस्यों ने महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाई।

भूमि पूजन के अवसर पर समिति के संरक्षक टापू चंद्र घोष, नवरत्न कुमार बाली और राजू दास उपस्थित रहे।

वहीं, अध्यक्ष शंभू गुप्ता और महामंत्री अजय घोष सहित बिट्टू घोष, निखिल घोष, मनोज नायक, शिशिर छेत्री, बप्पा घोष, जयंत मजूमदार, धीरज गुप्ता, राजू थापा, विक्की घोष, अमित गुप्ता, देवराज बर्मन, सूरत सिंह, विक्की छेत्री और रवि छेत्री भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769099 Articles

Share this story