आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होंगे के राजू

WhatsApp Channel Join Now
आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होंगे के राजू


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू का रविवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आएंगे।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि के राजू आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने के लिए हैदराबाद से सुबह 9.10 बजे रांची के लिए रवाना होंगे। के राजू सुबह 11 बजे रांची पहुंचेंगे।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने के बाद रात में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story