सीयूईटी-2026 में जेवीएम श्यामली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सीयूईटी-2026 में जेवीएम श्यामली के छात्रों का शानदार प्रदर्शन


रांची, 26 जून (हि.स.)।

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली के विद्यार्थियों ने सीयूईटी-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।

विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक हासिल कर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश की दिशा में मजबूत दावेदारी पेश की है। जेवीएम की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विद्यालय की छात्रा रिद्धि सिन्हा ने 948 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

इसके अलावा आदित्य सिन्हा ने 920, नंदिनी रॉय ने 877, प्रखर कुमार ने 813, सिद्धि सिन्हा ने 810, अभिनव कुमार मिश्रा ने 793, अक्षवर्धन सिंह ने 775, झलक लाल ने 772 और विशाखा ने 744 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बीएन झा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीयूईटी-2026 में छात्रों की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story