जेवीएम श्यामली में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

WhatsApp Channel Join Now
जेवीएम श्यामली में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस


रांची, 05 सितंबर (हि.स.)। जवाहर विद्या मंदिर (जेविएम) श्यामली के दयानंद सभागार में शनिवार को शिक्षक दिवस बेहद हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति देते हुए सबों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने मिमिक्री, लघु नाटिका, कविता पाठ, तबला-सितार वादन, कजरी, ‘गुरुवंदनम’ मेडले और 70-80 के दशक के गीतों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। विशेष थैंक यू वीडियो ने शिक्षकों के प्रति विद्यार्थियों की कृतज्ञता व्यक्त की। शिक्षकों के लिए हाउजी गेम भी आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अभय कुमार, मीनाक्षी मालवीय, प्राचार्य बीएन झा सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन कर की।

मौके पर प्राचार्य ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती रहती है। उन्होंने शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एलएन पटनायक, सुष्मिता मिश्रा, मधुपर्णा पुरकायस्थ सहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story