जेवीएम एलुम्नी एसोसिएशन की बैठक में वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा तय

WhatsApp Channel Join Now
जेवीएम एलुम्नी एसोसिएशन की बैठक में वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा तय


रांची, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) स्कूल ऑडिटोरियम में सोमवार को जेवीएम एलुम्नी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई,जिसमें वार्षिक गतिविधियों सहित एसोसिएशन के विस्तार और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत दिवंगत प्रिय दिवाकर सर की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई।

बैठक में प्रथम बैच सहित 30 से अधिक पूर्व छात्र, प्रधानाचार्य बीएन झा, मोती और विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्कूल प्रबंधन ने एलुम्नी एसोसिएशन को परिसर में कार्यालय के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। साथ ही एसोसिएशन के बायलॉज, सदस्यता नियम, खातों और ऑडिट रिपोर्ट को एलुम्नी सदस्यों के साथ साझा करने पर जोर दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अक्टूबर 2026 को होने वाली साइंस एग्जीबिशन के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा एलुम्नी पंजीकरण के लिए कैनोपी भी लगाई जाएगी। पुराने एलुम्नी डेटा को रिकवर कर मजबूत आधार तैयार करने, सभी बैचों की भागीदारी बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न समूह और कमेटियां गठित करने पर भी चर्चा हुई।

एसोसिएशन की ओर से हर महीने एलुम्नी गेट-टुगेदर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विज्ञान, शिक्षा, खेल और ई-वेस्ट कलेक्शन सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

बैठक में शशांक, गुरनेक सिंह, पल्लवी सिंह, किरण सिंह, श्रीराम सिंह, प्रकाश कुमार, अमित जैन, आशीष बुधिया, अंशुमान, शशि, मनोज कुमार पांडेय, राहुल दयाल, निखिल सिंह, प्रसून रायपत सहित कई पूर्व छात्र उपस्थित थे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story