रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में आगामी चार अप्रैल से

WhatsApp Channel Join Now
रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में आगामी चार अप्रैल से


चाईबासा, 03 अप्रैल (हि.स.)। चाईबासा के सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में चार और पांच अप्रैल 2026 को 8वीं झारखंड राज्य जूनियर एवं सीनियर रग्बी चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी महासचिव हेजाज असदक ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा है कि झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैम्पियनशिप का उद्देश्य राज्य में रग्बी खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्टेट कैंप के लिए किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी नेशनल रग्बी चैम्पियनशिप के लिए झारखंड टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां वे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story