जेपीएससी रिफॉर्म मंच सीबीआई जांच की मांग को लेकर चलाएगा डिजिटल अभियान

WhatsApp Channel Join Now
जेपीएससी रिफॉर्म मंच सीबीआई जांच की मांग को लेकर चलाएगा डिजिटल अभियान


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से 30 अगस्तर 2026 रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर व्यापक डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी मंच की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं से जुड़े कथित पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं की निष्पक्ष और विश्वसनीय जांच जरूरी है।

मंच के अनुसार, परीक्षा प्रक्रियाओं को लेकर अभ्यर्थियों के बीच कई सवाल और असंतोष हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने पर वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी और अभ्यर्थियों का परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास भी कायम होगा।

इसलिए छात्र अब डिजिटल अभियान चलाया जाएगा।

डिजिटल अभियान के दौरान छात्र और अभ्यर्थी हैशटैग सीबीआई फॉर जेपीएससी जेएसएससी के साथ सीबीआई जांच, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग सोशल मीडिया पर उठाएंगे।

मंच ने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ प्रचार करना नहीं है, बल्कि अभ्यर्थियों की मांगों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना है। रिफॉर्म मंच ने कहा कि छात्रों की मांगों को सरकार के समक्ष रखने के साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में भी अपना पक्ष रखा जाएगा। मंच ने राज्य के छात्र-युवाओं और अभ्यर्थियों से डिजिटल अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story