मुख्यमंत्री से पत्रकार व लेखक ने की मुलाकात, दो पुस्तकें की भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री से पत्रकार व लेखक ने की मुलाकात, दो पुस्तकें की भेंट


मुख्यमंत्री से पत्रकार व लेखक ने की मुलाकात, दो पुस्तकें की भेंट


रांची, 27 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार व लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक जीवन पर लिखी दो पुस्तकें भेंट की। इन पुस्तकों में एक हिन्दी और दूसरी अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है। हिंदी पुस्तक ‘हूल से हेमंत तक — आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ और अंग्रेज़ी पुस्तक द इनविजिबल कोप हेमंत सोरेन झारखंड एंड द पॉलिटिक्स ऑफ़ पावर शामिल है। इसका प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ की ओर से किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story