झामुमो मांडू प्रखंड में तैयार करेगी बूथ कमेटी

WhatsApp Channel Join Now
झामुमो मांडू प्रखंड में तैयार करेगी बूथ कमेटी


रामगढ़, 11 मई (हि.स.)। जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी को मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में मांडू प्रखंड कमेटी की बैठक सोमवार को आरा-4 नंबर स्थित सोनाराम मांझी के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गईं।

बैठक की अध्यक्षता अकल उरांव और संचालन सुरेश चंद्र पटेल ने किया। बैठक में मांडू प्रखंड के सभी बूथों पर पांच पुरुष और पांच महिला कार्यकर्ता सम्मिलित करते हुए बूथ कमेटी बनाने, बूथ लेबल एजेंट बनाने, मतगणना पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता पहचान में भागीदारी करने और गलत नाम भी दर्ज न हो इसपर चर्चा किया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी बनाकर जिला संयोजक मंडली को सौंपे, ताकि केंद्र समिति को सौंपा जा सके।

बैठक में जिला संयोजक सदस्य सह केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, महेंद्र मुंडा, एतो बास्के, विजय राम, सागिर हुसैन, गुलाम नबी, रामनाथ महतो, राम सिंह, राजू रहमान, सुखदेव महतो, कैलाश मांझी, मंगू मांझी, पन्नालाल मुर्मू, रेशमा खातून, मंजू देवी, जगदीश रजवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story