झामुमो 28 को जिला मुख्यालयों में सीईसी का करेगा पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now
झामुमो 28 को जिला मुख्यालयों में सीईसी का करेगा पुतला दहन


रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आगामी 28 सितंबर 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग कि जाएगा। यह बातें झामुमो केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।

विनोद पांडेय ने कहा कि वर्तमान में चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। झामुमो की ओर से राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी की जाएगी।

उन्होंने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से लिए गए कई फैसलों पर आयोग के अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने और नियमों में बदलाव जैसे महत्वपूर्ण मामलों में दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया। हालांकि, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने इन रिपोर्टों के विपरीत कहा है कि एसआईआर सहित आयोग के सभी निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए हैं।

झामुमो महासचिव ने कहा कि पार्टी इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाता अधिकारों से जुड़ा विषय मानते हुए जिला मुख्यालयों पर विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, सांसद-विधायक, पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी वर्ग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story