भाजपा के खिलाफ झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के खिलाफ झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला


रामगढ़, 02 अप्रैल (हि.स.)। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ मे नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने रामगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला और पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने यह आरोप लगाया कि जिस बच्ची की निर्मम हत्या की गई, उसके शव के साथ जघन्य कृत्य किशा गया, उसमें भाजपा नेता शामिल था।

झामुमो जिला संयोजक मंडली के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, राजकुमार महतो, महेंद्र मुंडा और महेश ठाकुर के नेतृत्व में थाना चौक से सुभाष चौक तक मार्च भाजपा नेता का पुतला दहन किया।

मौके पर चित्रगुप्त महतो ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गज नेता पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र को बंद कराया और मामले में सरकार को घेरने का काम किया था। लेकिन हजारीबाग पुलिस ने खुलासा कर दिया

कि पार्टी के नेताओं ने मिलकर हत्या आरोपित को बचाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा ने जनता को गुमराह कर राज्य सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया।

मौके पर भुन्नू महतो, गीता विश्वास, साकिर हुसैन, मुखेंद्र महतो, शिव कुमार करमाली अकल उरांव, विजय राम, रामनाथ महतो, संदीप करमाली, घनश्याम महतो, मुमताज अंसारी, तबरेज अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story