झामुमो ने खाली सिलेंडर के साथ किया प्रदर्शन, केंद्र पर उठाया सवाल

WhatsApp Channel Join Now
झामुमो ने खाली सिलेंडर के साथ किया प्रदर्शन, केंद्र पर उठाया सवाल


रांची, 07 मई (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला और महानगर कमेटी ने गुरुवार को रांची में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ खाली सिलेंडर के साथ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।

झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन अंतू तिर्की ने किया। इस अवसर पर मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है।

घरेलू और काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता, छोटे व्यवसायी, ढाबा संचालक और मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई और गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए गए तो झामुमो चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गरीब, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मांग की कि घरेलू और काॅमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस

लिया जाए।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, अंतू तिर्की, अश्विनी शर्मा, पवन जेडीया, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, जयवंत तिग्गा, संध्या गुड़िया, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, फरीद खान, रौशन सिंह, अफरोज अंसारी, रामशरण तिर्की, नवीन तिर्की, चामू बेक, राधिका महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story