कार्यकर्ताओं के हर सुख–दुख में साथ खड़ा है झामुमो : विनोद
रांची, 05 जनवरी (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के हर सुख–दुख में मजबूती से उनके साथ खड़ी है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बातें झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने सोमवार को बुंडू से आए झामुमो कार्यकर्ता और आंदोलनकारियों से मुलाकात के दौरान सोमवार को झामुमो कार्यालय में कहीं।
मौके पर
विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। ऐसे में उनके सुख–दुख में साथ खड़ा रहना पार्टी का नैतिक और संगठनात्मक दायित्व है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज रहा है और आगे भी उनकी लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाज के हर वर्ग की उन्नति और प्रगति को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जा रही हैं। युवाओं के लिए रोजगार और नौकरी के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, वहीं महिलाओं को मंईंयां सम्मान योजना के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

