झारखंड का भविष्य यहां की जनता करेगी तय, कोई राष्ट्रीय नेता नहीं : विनोद

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड का भविष्य यहां की जनता करेगी तय, कोई राष्ट्रीय नेता नहीं : विनोद


रांची, 24 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड को भाजपा का गढ़ बताए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर निशाना साधा है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि झारखंड किसी राजनीतिक दल का गढ़ नहीं, बल्कि सवा तीन करोड़ लोगों की आकांक्षाओं, संघर्षों और अधिकारों की धरती है। यहां की जनता ही तय करती है कि सत्ता में कौन रहेगा। लेकिन सत्ता से बाहर होने की बेचैनी में भाजपा नेता झारखंड को अपना गढ़ बता रहे हैं, जबकि राज्य की जनता भाजपा की राजनीति को नकार चुकी है।

विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को जनता ने लगातार दो बार राज्य की सेवा का अवसर दिया है। ऐसे में भाजपा नेताओं को राजनीतिक भाषण देने के बजाय अपने शासनकाल और वादों का हिसाब देना चाहिए। झारखंड का भविष्य यहां की जनता तय करेगी, कोई राष्ट्रीय नेता नहीं।

उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि राज्य गठन के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद उसने आदिवासियों, मूलवासियों, छात्रों, युवाओं और किसानों के हित में क्या किया।

खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के लोगों को उनके संसाधनों के अनुरूप अधिकार और अवसर क्यों नहीं मिले।

झामुमो महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं के रोजगार, महंगाई और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों पर घड़ियाली आंसू बहाती है। उन्होंने एसआईआर और घुसपैठ के मुद्दे पर भी भय और भ्रम फैलाने के बजाय संवैधानिक प्रक्रिया का सम्मान करने की नसीहत दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story