बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो ने दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now
बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो ने दिया धरना


बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो ने दिया धरना


दुमका, 07 मई (हि.स.)। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को पुराना समाहरणालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया।

यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में आयोजित हुई। कार्यक्रम में झामुमों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को महंगाई बढ़ने का प्रमुख कारण बताते हुए आलोचना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने कहा कि लगातार बढ़ती खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।

महंगाई के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एसआईआर के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाते हुए झामुमो नेताओं ने कहा कि इससे आम जनता का हित प्रभावित हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story