झामुमो को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता : विनोद पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
झामुमो को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता : विनोद पांडेय


झामुमो को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता : विनोद पांडेय


लोहरदगा, 25 मई (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोमवार को लोहरदगा नगर भवन में केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया समझाई। मोर्चा के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में केंद्रीय सदस्य सरिता भगत, अख्तर अंसारी, नवल सिंह, युवांति देवी, निरु शांति भगत, राधा तिर्की, जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, सचिव अनिल उरांव, तिवारी मुकेश साहू, बुधिया उरांव, साकेत सिंह, विनोद यादव और अजय उरांव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story