योग्य मतदाताओं का नाम नहीं कटे मतदाता सूची से : विनोद पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
योग्य मतदाताओं का नाम नहीं कटे मतदाता सूची से : विनोद पांडेय


रांची, 26 मई (हि.स.)।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से गुमला जिले के अरमई स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में मंगलवार केंद्रीय सदस्यों, जिला से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके क्रियान्वयन के तरीके बताए।

उन्होंने कहा कि योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे, इसके लिए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक जिगा सुसारण होरो, जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण तिर्की, केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर, कलिस्ता बरवा, संजीव उरांव, शशि साहू, नुरुल होदा, आरिफ अंसारी और रंजीत सिंह सरदार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story