झामुमो ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर किया प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला
रांची, 23 जुलाई (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला की ओर से गुरुवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) और सीबीएसई मार्किंग में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर झामुमो ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस की हुई लाठीचार्ज और बर्बर व्यवहार बेहद निंदनीय है।
झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि देशभर के छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट 2026 परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं, सीबीएसई मूल्यांकन की गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
झामुमो ने मांग की कि नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, समनूर मंसूरी, महानगर संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा एवं महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण तिर्की, अफरोज अंसारी, फरीद खान, अरुण वर्मा, विक्रम सिंह, आशुतोष वर्मा, आरिज खान, बीरू साहू, जीत गुप्ता, मनिंदर सिंह, कुलदीपक कुमार, अंकिता वर्मा, विजय महतो, मो साजिद एवं छात्र मोर्चा से अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, गुलफ़्सा शामी, अतिकूर रहमान, मनीष राणा, प्रेम प्रतीक, कासिफ रजा, परवेज, रॉकी साह, मो हमज़ा, नवीन तिर्की, चामू बेक, रौशन एमानुएल तिग्गा, सुरेश महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, छात्र मोर्चा के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

