एसआईआर में बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी होना चिंताजनक : विनोद

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर में बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी होना चिंताजनक : विनोद


रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने एसआईआर प्रक्रिया और एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि निर्वाचन आयोग से एसआईआर के नाम पर गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, अल्पसंख्यकों, प्रवासी मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशान करना बंद करने की मांग की। पांडेय ने कहा कि दस्तावेजों की कमी, नाम की वर्तनी और जन्मतिथि में अंतर जैसी समस्याओं के कारण ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रवासी मजदूरों और दूसरे राज्यों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करना भी मुश्किल है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दस्तावेजों की कमी के कारण किसी नागरिक को मताधिकार से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि झारखंड के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से प्रारूप सूची में 2.21 करोड़ नाम शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी होना चिंता का विषय है।

एमएमडीआर संशोधन कानून पर उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के खनिज संसाधनों और आर्थिक अधिकारों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

खनिज सेस से राज्य को 2025-26 में 7,489 करोड़ रुपये मिले, जबकि चालू वित्त वर्ष में 19 नवंबर 2026 तक 7,628 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई है। उन्होंने सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये के संभावित नुकसान पर चिंता जताई। पांडेय ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज पर झारखंड के लोगों का अधिकार सर्वोपरि है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782718 Articles

Share this story