जेएलकेएम ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बुंडू ने राहे को हराया

WhatsApp Channel Join Now
जेएलकेएम ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बुंडू ने राहे को हराया


रांची, 28 फ़रवरी (हि.स.)। बुंडू स्थित नेवरी जामटोली मैदान में शनिवार को पांच परगना झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ट्रॉफी का समापन हुआ।

टूर्नामेंट में तमाड़, बुंडू, अड़की, सिल्ली, सोनाहातु, राहे और अनगढ़ा सहित कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला राहे और बुंडू प्रखंड की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मैच का परिणाम नहीं निकलने पर हेड-टेल के माध्यम से निर्णय लिया गया, जिसमें बुंडू प्रखंड की टीम विजेता घोषित हुई, जबकि राहे प्रखंड उपविजेता रहा। राहे प्रखंड के खिलाड़ी सनातन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि खेल जीवन का सच्चा गुरु है। खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। मैदान में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण वह सीख है, जो जीवनभर काम आती है।

मौके पर जेएलकेएम के रंजीत महतो, गदाधर महतो, समाजसेवी जयराम महतो, अनूप महतो सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story