जयराम ने मंत्री को पत्र सौंपकर की संविदा नियुक्ति में गडबडी पर कार्रवाई की मांग

WhatsApp Channel Join Now
जयराम ने मंत्री को पत्र सौंपकर की संविदा नियुक्ति में गडबडी पर कार्रवाई की मांग


रांची, 17 मार्च (हि.स.)। झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह विधायक जयराम महतो की अगुवाई में केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रेनाथ महतो ने मिलकर मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से विधानसभा सभागार परिसर में मुलाकात की। इस दौरान जयराम महतो ने मंत्री को एक पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने धनबाद मनरेगा संविदा नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

उन्होंने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि स्वीकृत अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव करते दक्षता-परीक्षा में समान अवसर प्रदान नहीं किया गया, जो कि न्यायसंगत चयन प्रक्रिया के विरुद्ध है। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अभ्यर्थियों की ओर से पूर्व में दर्ज की गई आधिकारिक आपत्तियों के साथ कई बार उपायुक्त और उप विकास आयुक्त के समक्ष अपने तथ्यों प्रस्तुत की गई थीं। इसके अलावा विभागीय कार्यालय की ओर से जारी सकारात्मक विशेष सुझाव-पत्र भी उपायुक्त, धनबाद को भेजा गया था।

इसके बावजूद अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से नियुक्ति परीक्षा आयोजित करा ली गई। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से छात्र और अभिभावकों में गहरी नाराजगी है। इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की जाए। पत्र प्राप्ति के बाद विभागीय मंत्री ने अफसरशाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story