जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया बरामद

WhatsApp Channel Join Now
जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया बरामद


रामगढ़, 02 सितंबर (हि.स.)।

रामगढ़ में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ( जेएलकेएम)

नेता पानेश्वर महतो के अपहरण की सूचना के बाद जिले में हड़कंप मच गया। हालांकि रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को पानेश्वर महतो को हजारीबाग से बरामद करने की पुष्टि कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात पानेश्वर महतो को एक बोलेरो पर सवार चार-पांच लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर गोबरदहा चौक के पास गाड़ी में बिठा लिया था। वे लोग खुद को कुजू ओपी पुलिस के पदाधिकारी बता रहे थे। बाद में जब पुलिस को पानेश्वर महतो के लापता होने की सूचना मिली तो छानबीन शुरू की गई।

लेकिन रामगढ़ जिले में कहीं भी पानेश्वर महतो नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और हजारीबाग से बरामद कर लिया।

समाचार लिखे जाने तक पानेश्वर महतो को हजारीबाग के सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि यह घटना क्यों घटी और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे, शीघ्र ही इसका खुलासा होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story