जेएलकेएम ने स्वास्थ्य मंत्री का फूका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
जेएलकेएम ने स्वास्थ्य मंत्री का फूका पुतला


रांची, 15 अप्रैल (हि.स.)।

झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के तत्वाधान में बुधवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया।

मौके पर के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने झारखण्ड स्टेट फार्मेसी काउंसिल को भंग कर वैध तरीके से योग्य आदिवासी-मूलवासी लोगों से पुनर्गठन करने की मांग की। उन्होंने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के बैठक में लिए गए निर्णय को रद्द करने की मांग की, क्योंकि उक्त दिन निर्णय लेने वाले निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उससे पूर्व ही समाप्त हो गया था।

साथ ही उन्होंने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष विमलेश कुमार दुबे, सचिव प्रशांत कुमार पांडेय एवं परीक्षा समिति के अध्यक्ष रणधीर कुमार गुप्ता का नियुक्ति रद्द करने की मांग की। देवेंद्र ने इनकी जगह पर वैध तरीके से झारखंडी आदिवासी मूलवासी योग्य लोगों को काउंसिल में शामिल करते हुए फार्मेसी काउंसिल का पुनर्गठन करने को कहा।

पुतला दहन कार्यक्रम में देवेन्द्र नाथ महतो, संतोष महतो, जिला अध्यक्ष संजय महतो, मनीष साहू, अरशद अली, खलील ख़ान, इरशाद, इरशाद आलम, हरीश हसन सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story