झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, सरायकेला और डाल्टनगंज में पारा 37 डिग्री के पार

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, सरायकेला और डाल्टनगंज में पारा 37 डिग्री के पार


झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, सरायकेला और डाल्टनगंज में पारा 37 डिग्री के पार


रांची, 12 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान खूंटी में 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डाल्टनगंज में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है।

राजधानी रांची में रविवार को मौसम सुबह से साफ रहा, जिससे दिनभर गर्मी महसूस की गई। हालांकि, बीच-बीच में चलने वाली हवाओं ने थोड़ी राहत जरूर दी। रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य शहरों की बात करें, तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.1 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम 36.8 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातार बढ़ते तापमान के बीच मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story