झारखंड में सामान्य से पांच डिग्री बढा तापमान, बढ़ेगी गर्मी

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में सामान्य से पांच डिग्री बढा तापमान, बढ़ेगी गर्मी


रांची , 03 मार्च (हि.स.)। झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक हो गया है। आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में गर्मी में और अधिक वृद्धि होगी। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।

विभाग के अनुसार चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 05 डिग्री अधिक है। वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री से अधिक है, जबकि डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। इसी प्रकार जमशेदपुर में तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री और रांची में भी अधिकतम तापमान सामान्य से आंशिक रूप से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

विभाग का कहना है कि एक ट्रफ लाइन उत्तरी ओडिशा से विदर्भ होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में 06 मार्च को बनने की संभावना है। इसका प्रभाव आने वाले दिनों में झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम पर पढ़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 36.4 डिग्री और सबसे कम तापमान और सबसे कम तापमान खूंटी में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इधर, रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा और मध्यम दर्जे की हवा चली। वहीं सुबह में हल्की ठंड और दोपहर में धूप में तपिश महसूस की गई, जबकि शाम में कनकनी का एहसास हुआ।

वहीं, सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम 15.4 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 14.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 13.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story