विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि


रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)।

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बापू ने अहिंसा, प्रेम और सत्य के आग्रह से न सिर्फ भारत को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (13 से 19 सितंबर, 2026) में भाग लेकर लौटे हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं आश्रम का भ्रमण किया। इस यात्रा के दौरान गांधी से जुड़े स्मृतियों को क़रीब से समझने का प्रयास किया।

अध्यक्ष ने कहा कि गांधी का डरबन से प्रिटोरिया तक का रेल यात्रा, एक बैरिस्टर से राष्ट्रपिता बनने तक की यात्रा थी। दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्जबर्ग में गांधी ने जो अपमान सहा, उसे उन्होंने अपना निजी अपमान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का अपमान माना। रंगभेद के विरुद्ध उनका संघर्ष वहीं से प्रारंभ हुआ। दक्षिण अफ्रीका की धरती पर ही सत्याग्रह का पहला सफल प्रयोग हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से एहसास हुआ की दक्षिण अफ्रीका में आज भी एक भारतीय के प्रति विशेष सम्मान का भाव है, इसका मूल कारण गांधी की ओर से बोया गया सत्य और अहिंसा का संस्कार है। इससे यह सिद्ध होता है कि गांधी की प्रासंगिकता आज वैश्विक स्तर पर पहले से भी अधिक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story