झारखंड के लातेहार में 27 मिमी बारिश दर्ज, 07 को 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के लातेहार में 27 मिमी बारिश दर्ज, 07 को 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट


रांची, 06 अप्रैल (हि.स.) । झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य के लातेहार जिला के गारु में सबसे अधिक 27 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

वहीं राज्य के अन्य इलाकों में भी बारिश रिकार्ड की गई इनमें पालगंज में 18 मिमी, डुमरी में 17.2 मिलीमीटर, रामगढ़ में 16.2, रामगढ़ के हेंदेगीर में 15.4, बड़कागांव में 10.9, चंदवा में 10.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार ०७ और 08 अप्रैल को राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। 07 अप्रैल को राज्य के 13 जिलों के लिए जबकि 08 अप्रैल को झारखंड के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे। बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली।

वहीं, सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 31.8 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 20.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.1 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस एवं खूंटी में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story