धरती आबा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध किया देशवासियों को जागृत : स्पीकर

WhatsApp Channel Join Now
धरती आबा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध किया देशवासियों को जागृत : स्पीकर


रांची, 15 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबीन्द्र नाथ महतो ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रनजीत कुमार अन्य पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे।

झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण,अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध लोगों के बीच जनचेतना जागृत किया।

वे जनजातीय समाज को अपने अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठित किया एवं उनके नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक 'उलगुलान' अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और स्वतंत्रता की आकांक्षा का प्रतीक है।

स्पीकर ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक अस्मिता,जनजातीय गौरव और सामाजिक चेतना के निर्माण में धरती आबा का योगदान अतुलनीय है। उनके विचारों और संघर्षों ने राज्य के अलग पहचान एवं अस्तित्व को वैचारिक आधार प्रदान किया है।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें एक समृद्ध, समावेशी और विकसित झारखंड के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777748 Articles

Share this story