झारखंड कांग्रेस प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 03 को

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड कांग्रेस प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 03 को


रांची, 02 जून (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को रांची के प्रेस क्लब में प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों एवं मीडिया रिसर्च टीम के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के मीडिया प्रतिनिधियों को कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों, संगठनात्मक दृष्टिकोण और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर बेहतर समझ देना और जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने के लिए तैयार करना है।

सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि वर्तमान समय में मीडिया और जनसंचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में पार्टी के प्रवक्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों को तथ्यों, आंकड़ों और नीति संबंधी विषयों की गहन जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे विभिन्न मंचों पर कांग्रेस का पक्ष मजबूती और प्रभावशीलता के साथ रख सकें।

इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, डॉ रामेश्वर उरांव सहित कई लाेग मौजूद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story