झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ने योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ने योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद


रांची, 25 जून (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा की प्रदेश अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश ने उम्मीद जताई है कि योगेंद्र साव पूर्व की तरह पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story