झारखंड विधानसभा के चालक के निधन पर कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड विधानसभा के चालक के निधन पर कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि


रांची, 11 सितंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा सचिवालय में चालक के पद पर कार्यरत सुरेश साव का शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया। सुरेश साव का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा लाया गया।

मौके पर विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने शोक सभा में बताया कि सुरेश साव ग्राम-जमुने, रजावाडीह, डालटनगंज के रहनेवाले थे। उन्होंने 28 जुलाई 2004 को झारखंड विधानसभा में चालक के पद पर योगदान दिया था।

शोकसभा में पढ़े गए संदेश को प्रभारी सचिव की ओर से उनके परिजनों को प्रेषित करने का भी निर्देश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story