झारखंड विधानसभा में फर्राश के निधन पर शोक सभा

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड विधानसभा में फर्राश के निधन पर शोक सभा


रांची, 21 अगस्त (हि.स.)। झारखंड विधानसभा सचिवालय में फरार्श के पद पर कार्यरत, मो बुलंद अख्तर अंसारी के निधन पर शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

मो बुलंद अख़्तर अंसारी, कुम्हारटोली रांची के निवासी थे। वर्ष 2007 में उन्होंने झारखंड विधानसभा सचिवालय में फरार्श के पद पर योगदान दिया था।

शोक सभा में, प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा रंजीत कुमार ने शोक संदेश

पढ़ा और एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख।

प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने शोक सभा के बाद शोक संदेश की प्रति उनके परिजनों को प्रेषित करने का निर्देश भी दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story