झारखंड : नगर निकाय चुनाव में सुबह सात बजे से नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड : नगर निकाय चुनाव में सुबह सात बजे से नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान


रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए सोमवार को सुबह सात बजे से राज्यभर में मतदान जारी हैं। झारखंड के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। मतदान शाम 5:00 तक चलेगा।

राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि राज्य में सुबह 7:00 से 9:00 तक लगभग 11 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है।

वहीं, रांची नगर निगम - 07.28 और बुंडू नगर पंचायत - 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story