सीसीएल कर्मी के आवास से लाखों रुपए के जेवरात चोरी

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल कर्मी के आवास से लाखों रुपए के जेवरात चोरी


रामगढ़, 05 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड मुंडा टोला रामाग्लास निवासी चंद्रभूषण के घर से गुरुवार को लाखों रुपए के जेवरात की चोरी हो गई। मामले में पीडित सीसीएल कर्मी ने रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है।

आवेदन में कहा है कि वे रजरप्पा में रहकर नौकरी करते और उनके घर में उनकी मां रहती हैं। दो नवंबर को उनकी मां के अस्वस्थ होने पर उनकी मां रामाग्लास स्थित घर में ताला लगाकर रजरप्पा आ गई थीं। चार नवंबर की दोपहर में पड़ोसी ने फोन कर बताया गया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

घटना की सूचना पाकर में वे रजरप्पा से घर पहुंचे तो देखा कि तीन दरवाजों के ताला गायब हैं और घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। घर में जब जांच करने पर चांदी के विभिन्न प्रकार के जेवर गायब थे। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773124 Articles

Share this story