ईंट भट्ठे पर जेसीबी की चपेट में आने से मजदूर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ईंट भट्ठे पर जेसीबी की चपेट में आने से मजदूर की मौत


चतरा, 07 नवंबर (हि.स.)। टंडवा थाना क्षेत्र के रहमतनगर स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार सुबह जेसीबी की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर झगरू भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिहार के औरंगाबाद जिले के कसमा थाना क्षेत्र का निवासी था।

वह अपनी पत्नी के साथ रहमतनगर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे झगरू अपनी पत्नी के साथ भट्ठे पर बने अस्थायी कैंप में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर उसे भट्ठे के समीप रखा जा रहा था। आरोप है कि जेसीबी चालक की लापरवाही के कारण मशीन अस्थायी कैंप में घुस गई और वहां बैठे झगरू भुइयां को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774104 Articles

Share this story