झारखंड के कई जिलों में सीडी रेशियो काफी कम : जयराम

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के कई जिलों में सीडी रेशियो काफी कम : जयराम


रांची, 21 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) विधायक जयराम महतो ने राज्य की आर्थिक स्थिति और बैंकिंग व्यवस्था पर चिंता जताई।

सदन में शनिवार को उन्होंने कहा कि बजट में राशि का प्रावधान तो किया जाता है, लेकिन उसका समुचित उपयोग नहीं हो पाता। विशेष रूप से सीडी रेशियो (क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात) की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बैंकों में जमा होने वाली पूंजी का बड़ा हिस्सा बाहर चला जाता है, जिससे झारखंड को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जयराम महतो ने कहा कि कम सीडी रेशियो का सीधा असर रोजगार सृजन पर पड़ता है। जयराम ने कहा कि

जब स्थानीय स्तर पर ऋण वितरण कम होगा तो उद्योग, व्यापार और स्वरोजगार की संभावनाएं प्रभावित होंगी।

इससे राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। झारखंड के कई जिलों में सीडी रेशियो काफी कम है, जिसे बढ़ाने के लिए सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग किया कि राज्य में सीडी रेशियो को कम से कम 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए, ताकि स्थानीय पूंजी का उपयोग राज्य के विकास में हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने सरकार से दिव्यांग और विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर 2500 रुपये करने की मांगें रखी। ताकि कमजोर वर्गों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story