देवोत्थान एकादशी पर जतरा मेला का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
देवोत्थान एकादशी पर जतरा मेला का आयोजन


देवोत्थान एकादशी पर जतरा मेला का आयोजन


-जतरा झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर : मंत्री

रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर बड़ागांई-बूटी स्थित देवोत्थान धाम परिसर में ऐतिहासिक जतरा मेला का आयोजन शनिवार को किया गया।

मुख्य पुजारी रवि पहान, मेला का शुभारम्भ स्वच्छता व पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विहिप के क्षेत्र मंत्री व मेला के संरक्षक डॉ बिरेन्द्र साहु, मुख्य संरक्षक डॉ रुद्र नारायण महतो, अध्यक्ष नेपाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पहान, सचिव प्रेम लोहरा, कोषाध्यक्ष अजय महतो, मीडिया प्रभारी शेखर कुमार साहू आदि ने भगवान शिव का पूजा अर्चना कर किया।

मेला में मुख्य रूप से बड़ागांई, मुंडा टोली, बांध गाड़ी, किशुनपुर, खिजूर टोली, बूटी, महुरम टोली, खूंटी सहित कई जगह के नृतक दल अपने अपने खोड़ा के साथ पारम्परिक वेशभूषा व वाद्ययन्त्रों से घंटों नृत्यगान कर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किये।

वहीं युवा युवतियों ने आर्केस्ट्रा पार्टी के गायन पर थिरकते देखे।

इस अवसर पर स्वच्छता व पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि जतरा झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है।जतरा मेला में नृतक दल अपनी झारखण्ड की पहचान को प्रदर्शित करते हैं।

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा जतरा मेला झारखंड की परम्परा का महत्वपूर्ण अवसर होता है जो फसल की कटाई प्रारम्भ का महोत्सव होता है।

विहिप के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा देवोत्थान एकादशी के पावन बेला में बड़ागांई देवोत्थान धाम परिसर पर 1930-31 से प्रतिवर्ष लगाया जाता है, इसे जूठन कबीरज, मुकुल पहान सहित अन्य ने प्रारम्भ किया था। उन्होंने कहा आज से इस क्षेत्र में मांगलिक कार्य प्रारम्भ करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता रणधीर चौधरी, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, पार्षद अमित मुंडा, पार्षद अवधेश बैठा, मुख्य संरक्षक डॉ रुद्र नारायण महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781220 Articles

Share this story