झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा 10 को करेगा विधानसभा मार्च

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा 10 को करेगा विधानसभा मार्च


रांची,05 मार्च (हि.स.)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा (जेएएसएम) रांची जिला की बैठक डोरंडा स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को विधानसभा मार्च किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता सुबोध कुमार लकड़ा और संचालन सचिव मनोज लकडा ने की।

मौके पर सुबोध कुमार लकड़ा ने बताया कि मांगों को लेकर 10 मार्च को झारखंड विधानसभा मार्च किया जाएगा है। साथ ही इस दौरान धरना और प्रदर्शन किया जायेगा।

इस अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, प्रभारी अनथन लकड़ा, ज़िला संयोजक अमर भेंगरा, सुजीत कुमार राम, राजेंद्र महतो, अयोध्या महतो, अलाउद्दीन अंसारी, बिरसा मिंज, सुरेश महतो, अर्जुन प्रजापति, चुन्दा उरांव, गोरा उरांव, मरियम एक्का, दिनेश चौधरी, बरतू कुजूर, सेबेस्तीयन कुजूर, छेदी उरांव बुढ़वा कुजूर जलही उड़ाइन, सोमारी केरकेट्टा,गायदा उरांव, सिमोन तिग्गा, रमाकांत विश्वकर्मा, दुखा उरांव, साधनी उराइन सहित अन्य बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story