गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी जन्माष्टमी

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी जन्माष्टमी


रामगढ़, 03 सितंबर (हि.स.)।शहर के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक रूप धारण किया। कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चे बेहद आकर्षक नजर आए।

नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित दही-हांडी का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया। वहीं, एलकेजी के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध माखन चोरी की लीला का जीवंत मंचन किया। जबकि, यूकेजी के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके मथुरा से गोकुल पहुंचने की कथा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

जन्माष्टमी के अवसर पर अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक कक्षा गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी स्क्रैपबुक में सुंदर बांसुरी एवं मटके बनाए और उनमें रंग भरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने बच्चों के उत्साह और शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story