जयराम महतो ने आदिति के परिजनों से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
जयराम महतो ने आदिति के परिजनों से की मुलाकात


रांची, 28 मई (हि.स.)।

कोकर की रहने वाली 18 माह की मासूम अदिति के लापता होने के 20 दिन बाद भी गुरूवार को भी कोई सुराग नहीं मिली। इससे परिवार की बढ़ती चिंता को देखते हुए झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सुप्रिमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो समर्थकों के साथ अदिति के घर पहुंचे।

मौके पर विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान विधायक ने परिवार के सदस्यों से पूरी जानकारी ली और उस नाले का भी जायजा लिया, जहां बच्ची के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। निरीक्षण के बाद जयराम महतो ने कहा कि नाले में बच्ची के बह जाने की बात उन्हें तर्कसंगत नहीं लग रही है। उनका कहना था कि अगर ऐसा होता तो अबतक कुछ न कुछ सबूत जरूर मिल जाता।

विधायक ने रांची के एसएसपी राकेश रंजन से फोन पर बात की। एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं अगले दो दिनों के भीतर मामले में ठोस जानकारी सामने लाने की कोशिश की जाएगी। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के अंदर अदिति का पता नहीं चलता है तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक एक मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story