जैन महिला समाज ने अक्षय तृतीया पर राहगीरों के बीच किया जूस का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
जैन महिला समाज ने अक्षय तृतीया पर राहगीरों के बीच किया जूस का वितरण


रामगढ़, 19 अप्रैल (हि.स.)। अक्षय तृतीया पर रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन समाज परिसर में समाज की महिला संगठन के तत्वाधान में संगठन की उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजिका उषा अजमेरा के नेतृत्व में समाज के सदस्यों एवं राहगीरों के बीच गन्ने के रस का वितरण किया गया।

मौके पर समाज की उपाध्यक्ष ने कहा कि अक्षय तृतीया हम जैन धर्मावलंबियों के लिए एक अत्यंत पावन अवसर है और हम महिला सदस्यों हर वर्ष यह आयोजन करते आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय तृतीया पर जैन समाज के लिए महत्व पर प्रकाश डालते हुए जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि आज ही के दिन हमारे प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव को एक वर्ष के बाद राजा श्रेयांस की ओर से इक्षु (गन्ने) रस से आहार दान दिया गया था। इस कारण हम सभी इस अवसर को 'आहार दान दिवस' या 'दान दिवस' के रूप में आयोजित करते हैं।

इसी कारण बस हम जैन धर्मावलम्बी इस दिन इक्षु रस का आहार स्वयं भी करते हैं और अन्य लोगों को भी कराते हैं। साथ ही हर जैन श्रद्धालु दान-पुण्य अवश्य करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की उषा पाटनी, नम्रता अजमेरा, संजू सेठी,सोनल चूड़ीवाल, सुनीता चूड़ीवाल, मनीषा पाटनी, निशा सेठी, पुष्पा सेठी, उषा सेठी, जैन समाज के मीडिया प्रभारी श्रवण जैन आदि उपस्थित थे। सराहनीय योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story