जैन समाज ने जरूरतमंदों के बीच बांटा छाता

WhatsApp Channel Join Now
जैन समाज ने जरूरतमंदों के बीच बांटा छाता


रामगढ़, 08 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ के दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में मंगलवार को सदर अस्पताल में मरीजों और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क छाता का वितरण किया गया।

मौके पर समाज के सचिव योगेश सेठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी जरूरतों की जानकारी ली।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। समाज की ओर से वरिष्ठ चिकित्सकों और कर्मचारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं अस्पताल कर्मियों के बीच छाते वितरित किए गए।

मौके पर मरीजों से बातचीत करते हुए सचिव योगेश सेठी ने कहा कि चिकित्सक और अस्पताल कर्मी दिन-रात मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने वीर प्रभु से सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जैन समाज हमेशा लोककल्याण और सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर मंत्री देवेन्द्र गंगवाल, सुशील चूड़ीवाल, अशोक चूड़ीवाल, वाहन चालक भुवनेश्वर, मीडिया प्रभारी श्रवण जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story