इटली के दंपत्ति ने बालिका गृह से एक बालिका को गोद लिया

WhatsApp Channel Join Now
इटली के दंपत्ति ने बालिका गृह से एक बालिका को गोद लिया


रामगढ़, 02 मार्च (हि.स.)। इटली के दंपति ने एक अनाथ बच्ची को गोद लेकर उसकी दुनिया बदल डाली। रामगढ़ जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से सोमवार को गैर सरकारी संस्था डिवाइन ओंकार मिशन के बालिका गृह से 12 वर्षीय बालिका ज्योति कुमारी को इटली निवासी दंपत्ति क्लाउडिया पेद्रिनी एवं उनकी धर्मपत्नी डोमिंगा सेल्विनी द्वारा विधिवत गोद लिया गया।

इस अवसर पर डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने बालिका को दंपत्ति को सौंपते हुए उनसे एवं बालिका से आत्मीय बातचीत की।

साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। डीसी ने कहा कि विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस दौरान डीडीसी आशीष अग्रवाल, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं डिवाइन ओंकार मिशन के कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story