राज्यपाल से प्रतिभाशाली बालक इशांक ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल से प्रतिभाशाली बालक इशांक ने की मुलाकात


रांची, 03 मई (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रविवार को झारखंड के नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों के साथ रांची के लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। उल्लेखनीय है कि मात्र ०७ वर्ष की आयु में इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित लगभग 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने इशांक को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, साहस और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इशांक ने न केवल झारखण्ड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है और अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

राज्यपाल ने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों एवं प्रशिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story